खरीफ सीजन के लिए कृषकों को दिया जा रहा खाद-बीज

कोरबा 28 मई। ग्रामीण सहकारी समितियों से खाद बीज का भंडारण होने के बाद उसके उठाव की प्रक्रिया भी अब तेज हो गई है। समितियों में पर्याप्त मात्रा में बीज व खाद के भंडारण के निर्देश पहले ही दिए गए हैं। जिल्गा बरपाली सहकारी समिति से बीते दो दिन के अंदर 91 किसानों का खाद बीज का वितरण किया गया है।
नए नियमों के तहत अब किसानों को खाद और बीज का वित्तरण किया जा रहा है। शासन के द्वारा नए नियम खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बनाया गया है। जबकि बीज के मामले में ऐसी कोई बाध्यता या कड़े नियम नहीं हैं जिससे किसानों को परेशानी का सामना करनी पड़ेगी। सहकारी समितियों से खाद बीज का उठाव का काम रफ्तार पकडने लगा है। जिल्गा बरपाली आदिवासी सेवा सहकारी समिति से बीते दो दिन में 91 किसानों को 7 लाख के खाद एवं बीज का वितरण किया गया है। वनांचल क्षेत्र होने के बावजूद खेती का रकबा पिछले कुछ वर्षों में वनाधिकार पट्टा बांटने के कारण ज्यादा बढ़ा है। जिसकी वजह से खाद व बीज की डिमांड भी इस क्षेत्र में ज्यादा आने लगी है। समिति के प्रबंधक चंद्रेश कश्यप ने बताया कि खाद व बीज का भंडारण पर्याप्त मात्रा में कराया गया है। किसानों को शासन के नियमों के तहत ही वितरण किया जा रहा है। समिति से स्वर्ण धान एमटीयू 1001, एमटीयू 1156, इंदिरा एरोबिक धान, देवा गुजरात, मूंजा विराट जैसे धान बीज का वितरण किसानों को किया गया है।
