भारत में है एक हिल स्टेशन ऐसा भी जो दिन में खूबसूरत और रात में हो जाता है डरावना

कोलकाता। भारत में मौजूद हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती, शांत वातावरण और प्राकृतिक नजारों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। हर साल लाखों पर्यटक इन वादियों में सुकून के पल बिताने पहुंचते हैं। लेकिन, है। देश में एक ऐसा हिल स्टेशन भी है, जो अपनी खूबसूरती से ज्यादा रहस्यमयी और डरावनी कहानियों के कारण चर्चा में रहता है। यह जगह दिन में जितनी आकर्षक दिखाई देती है, रात होते ही उतनी ही खौफनाक लगने लगती है। हम बात कर रहे हैं पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग इलाके में स्थित मशहूर डॉउहिल स्टेशन की, जिसे भारत के सबसे डरावने हिल स्टेशनों में गिना जाता है।

कहां है- ये जगह?

दार्जिलिंग से करीब 30 त किलोमीटर दूर स्थित यह जगह घने जंगलों, शांत सड़कों और बादलों से ढकी पहाड़ियों के लिए जानी जाती है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। दिन के समय यहां की हरियाली और ठंडी हवाएं लोगों को बेहद सुकून देती हैं, लेकिन जैसे ही शाम ढलती है, इस जगह का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। स्थानीय लोगों का दावा है कि रात के समय यहां अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। कई लोगों ने जंगलों के बीच किसी के चलने की आहट महसूस करने की बात कही है। कुछ पर्यटकों का कहना है कि उन्होंने सुनसान, रास्तों पर रहस्यमयी परछाइयों को घूमते देखा है। यही वजह है कि यह जगह लंबे समय से डर और रहस्य से जुड़ी कहानियों का हिस्सा बनी हुई है।

रात होते ही सुनाई देती हैं रहस्यमयी आवाजें !

डॉउहिल स्टेशन के आसपास मौजूद जंगलों को लेकर भी कई डरावनी बातें कही जाती हैं। लोगों का मानना है कि यहां कुछ ऐसी घटनाएं हुई थीं, जिनकी वजह से यह इलाका आज भी रहस्यमयी माना जाता है। कई स्थानीय कथाओं में दावा किया जाता है कि जंगलों में इंसानी हड्डियां मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऐसी कहानियां लोगों के बीच डर और रोमांच दोनों पैदा करती है।

रहस्य, रोमांच और खूबसूरती का अनोखा मिश्रण

इतिहासकारों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस इलाके से जुड़ी कई पुरानी लोककथाएं आज भी सुनाई जाती है। शायद यही कारण है कि यह जगह एडवेंचर पसंद करने वाले पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। कई लोग यहां सिर्फ इसकी डरावनी कहानियों को करीब से महसूस करने आते हैं। डॉउहिल स्टेशन आज मी रहस्य, रोमांच और खूबसूरती का अनोखा मिश्रण बना हुआ है। जहां कुछ लोग इसे डरावना मानते हैं, वहीं कई पर्यटक इसे भारत के सबसे दिलचस्प हॉरर डेस्टिनेशन के रूप में देखते हैं।

Spread the word