यातायात नियमों का उल्लघंनः ट्रैफिक पुलिस ने कई वाहनों को किया लॉक

कोरबा 11 मई। शहर के मुख्य सडकों के मनमाने तरीके से गाडियों की पार्किंग के मामले लगातार आ रहे हैं इसके कारण पर बुरा असर पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने पिछली रात पेट्रोलिंग के दौरान ऐसी कई गाडियों पर लॉक की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि जब तक वाहन चालक जागरूक नहीं होंगे, कार्रवाई जारी रहेगी।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा खुद विभिन्न क्षेत्रों का पैदल भ्रमण करने के साथ स्थिति पर नजर रखे जा रही है। सडक जाम होने के पीछे के कारणों को जानने के साथ इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फील्ड स्टाफ को इसके लिए स्वतंत्र किया गया है। इसी के अंतर्गत शाम से रात तक आसपास के हालातो का नजर रखने के साथ कार्यवाही जारी है। ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा से नहर पुल के रास्ते में मनमानी तरीके से गाडियों को कहीं भी पार्क करने की तस्वीर पुलिस ने ली और फिर उनमें लॉक करने की कार्रवाई की। ऐसे हर मामले में पेनल्टी की गई और कहा गया कि नियम पालन नहीं करने पर एक्शन होगा ही।

Spread the word