पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA की कर दी गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की गहराई से जांच

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
जानकारी के मुताबिक घटना मध्यमग्राम की है, जहां चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं गई. गंभीर घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश जारी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.
