मनमाने स्थानांतरण मामलाः वन कर्मचारी संघ ने दी आन्दोलन की चेतावनी

कोरबा 06 मई। फॉरेस्ट कर्मचारी के तबादले के मामले में संगठन को अचानक एक्टिव कर दिया है। संगठन के द्वारा 7 दिन के भीतर व्यवस्था ठीक करने को कहा गया है और ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पुराइण ने कहा है कि कोरबा कटघोरा सहित कई क्षेत्रों में फॉरेस्ट कर्मचारियों के तबादले मनमानी तरीके से किए गए हैं। जब इसके लिए पहले से नियम बने हुए हैं और हर हाल में इसका परिपालन करना है। इसके बावजूद अपने ही आदेश और मापदंडों को किनारे करते हुए कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा है। पिछले दिनों हुए किए गए ट्रांसफर और उनके आदेश का परीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि जो नियम रेंज और सर्कल स्तर पर बने हुए हैं उसका ध्यान भी नहीं रखा गया है। कुल मिलाकर यह कर्मचारियों को परेशान करने की नीति है और इस संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
संगठन ने वन और जलवायु परिवर्तन मामलों के मंत्री से लेकर पीसीसीएफ को इस बारे में पत्र भेजा है। इसमें चेतावनी दी गई की व्यवस्था को 7 दिन के अंदर ठीक करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए वरना कामकाज ठप कर दिया जाएगा।
