ड्राइवर ने रची साजिश, SECL रिटायर्ड कर्मी की पत्नी का अपहरण कर मांगी 22 लाख की फिरौती, 2 आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर SECL के रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने महिला को अगवा कर पति से 22 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सरनापारा निवासी पैत्रुस कुजूर को हाल ही में रिटायरमेंट के बाद 50 लाख रुपए से अधिक की राशि मिली थी। इस बात की जानकारी उसके ड्राइवर को पहले से थी, जिसने लालच में आकर अपने साथियों के साथ अपहरण की साजिश रची।

Spread the word