केंदईखार बस्ती में पानी की किल्लत, लोग परेशान

कोरबा 29 अपै्रल। सरदार वल्लभभाई पटेल नगर क्षेत्र अंतर्गत केन्दईखार बस्ती एक सप्ताह से नल जलप्रदाय व्यवस्था से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से समस्याएं हैं। नजदीक में एनटीपीसी की पाइपलाइन के सहारे लोगों की जरूरत पूरी हो रही है।
अग्रसेन भवन के पास की बस्ती में डेढ़ सौ घरो के लिए पानी को लेकर मुसीबत है।

जानकारी मिली है कि लगभग 7 दिन से इस क्षेत्र में जानापूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी के मौसम में नगर निगम आधारित जल प्रलय कार्य नहीं होने से लोगों के कामकाज पर असर पड़ रहा है। इस क्षेत्र में रहने वाले जागरूक नागरिक विजय भारतीय ने बताया कि नजदीक में ही एनटीपीसी की पाइपलाइन के एक हिस्से से उनकी जरूरत पूरी हो पा रही है। मौके पर पाइपलाइन से बहने वाला पानी लोगों की आवश्यकता को पूरा करने का जरिया बना हुआ है लेकिन यह स्थाई नहीं है। लोगों का कहना है की पाइप लाइन में सुधार होता है तो मौके से पानी मिलाने की सुविधा बंद हो जाएगी। बताया गया कि जल आपूर्ति न होने से संबंधित समस्या के बारे में उन्होंने स्थानीय पार्षद को अवगत कराया है। जिस पर उनके द्वारा संज्ञान लेने का भरोसा दिया गया था लेकिन अब तक कुछ हुआ नहीं है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की आवश्यकता अपेक्षाकृत ज्यादा होती है और अगर इसी स्थिति में पानी ना मिले तो संकट का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। नगर निगम की महापौर के ध्यान में भी इस समस्या को लाया है और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

सुधार कार्य जारी, भेज रहे टैंकर
दर्री जोन के अंतर्गत केंदईखार बस्ती में लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति में समस्या हुई है। मैदानी अमले को सुधार कार्य में लगाया गया है और जल्द ही स्थिति बेहतर होगी। लोगों को सुविधा देने के लिए टैंकर भेजे जा रहे हैं।
राकेश मसीह , जल प्रदाय नगर निगम

Spread the word