पूर्व मंत्री के बेटे ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका

रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा इलाके में पूर्व मंत्री धनीराम साहू के बेटे जय साहू (45) ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया।
बताया जा रहा है कि जय साहू ने खुद को घर में बंद कर लिया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और अंदर से उनका शव मिला। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में था।
परिजनों ने बताया कि पत्नी के साथ अनबन और निजी कारणों से वह परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
