यूएस नेवी के प्रमुख जॉन फैलन को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हटाया

तेहरान/वाशिंगटन। यूएस नेवी के प्रमुख जॉन फैलन ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। इससे पहले युद्ध के बीच अमरीकी सेना अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ अधिकारी हटायें गये थे। राष्ट्रपति ट्रंप ईरान की समुद्री नाकेबंदी को लगातार बेहद सफल बता रहे थे। ऐसे में अचानक नौसेना प्रमुख के हटने से सवाल खड़े हो गए हैं। अंडर सेक्रेटरी हंग काओ अब कार्यवाहक प्रमुख की जिम्मेदारी निभाएंगे। गुरुवार को टंप ने होर्मुज के पास माइंस बिछाने वाली किसी भी छोटी बोट को देखते ही गोली मार कर नष्ट करने के आदेश अमरीकी नौसेना को दिए। ट्रंप ने होर्मुज पर यूएस का पूरा नियंत्रण होने का दावा किया और कहा कि यह तब तक ‘सील्ड अप टाइट’ है जब तक कि कोई डील नहीं होती।

ईरान से बातचीत को लेकर क राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध विराम की ने समयसीमा पर कहा कि इसे लेकर ने कोई दबाव नहीं है। वहीं ईरानी य राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा बु कि हम बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन नाकेबंदी हटानी होगी।

का आदेश

आईआरजीसी ने शिप पर कब्जे का वीडियो किया जारी

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्ब्स की नौसेना ने होर्मुज के पास तीन जहाजों पर हमले और दो को जब्त करने की कार्रवाई का वीडियो जारी किया। इसमें दिखाया गया कि नकाब पहने और बंदूकों से लैस ईरानी कमांडो स्पीडबोट्स से व्यापारिक शिप के पास आए और कुछ ही मिनटों में उस पर कब्जा कर लिया। इस बीच ईरान के सेना प्रमुख आमिर हतामी ने कहा है कि नौसेना आज भी मजबूत और प्रभावशाली है। दुश्मन इस नौसेना से 300 किमी की दूरी बनाए रखने पर मजबूर है। वहीं भारत विदेश मंत्रालय ने इन जहाजों को लेकर कहा कि इन पर चालक दल के कुछ सदस्य भारतीय हैं। वे सभी सुरक्षित हैं। हम ईरानी प्रशासन के संपर्क में हैं।

Spread the word