सीएसईबी गेस्ट हाउस में शराबखोरी मामले में दो अधिकारियों का तबादला

कोरबा 21 अपै्रल। कोरबा में सीएसईबी के अति विशिष्ट गेस्ट हाउस में शराबखोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, डीएसपीएम में पदस्थ मुख्य रासायनज्ञ गोवर्धन सिदार को कोरबा से जांजगीर जिले के मड़वा स्थित पावर प्लांट भेजा गया है। वहीं मड़वा में पदस्थ मुख्य रासायनिक अधिकारी उत्तम सिंह चंद्रवंशी को कोरबा स्थित डीएसपीएम में पदस्थ किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सीएसईबी कोरबा पूर्व के अति विशिष्ट विश्राम गृह में गोवर्धन सिदार अन्य लोगों के साथ शराब सेवन करते कैमरे में कैद हुए थे। मामला सामने आने के बाद क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के तहत अब प्रशासन ने दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए कार्रवाई की है।

Spread the word