बृजेंद्र ने घोषित की भाजपा को-ऑपरेटिव सेल की कार्यकारिणी

कोरबा 12 अपै्रल। भाजपा की सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बृजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। सहकारिता प्रकोष्ठ में सह संयोजक पद पर नरेन्द्र ठाकुर, चुन्नीलाल कंवर, सोशल मीडिया प्रमुख डिम्पी कौर, विक्की निर्मलकर और कार्यालय प्रभारी अमित स्वर्णकार को बनाया गया है।

जिला कार्यकारिणी सदस्य में दिलीप कौशिक, सत्येन्द्र पाण्डेय, सुनील प्रजापति, रामस्वरूप राठिया, छतराम यादव, सुरभवन सिंह कंवर, कमलेश प्रधान, अन्नपूर्णा श्रीवास, संतोषी कंवर, पुष्पा सिंह ठाकुर, अनिता प्रजापति, प्रमोद पाण्डेय, शैलेष पाण्डेय, नरेन्द्र मोहन पराशर, अमित पटेल, बजरंग सिंह कंवर शामिल है। धन सिंह कंवर, मस्तराम मंझवार, ईश्वर राठिया, इंदल सिंह, राजेन्द्र पाल, अजय कुमार, ठंडी लाल, कल्याण सिंह, भुवन लाल, शत्रुघन सिंह, मनहरण, विनोद कंवर और शत्रुघन करपे को जिला आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जिला संयोजक बृजेंद्र ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने और लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने की कोशिश की जाएगी।

Spread the word