मेरउड़ पहाड़ पर विचरण कर रहे हाथियों का दल

कोरबा 08 अपै्रल। वनमंडल कटघोरा के जटगा रेंज में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। यहां के जटगा रेंज अंतर्गत स्थित मेरउड़ पहाड़ पर 48 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों को यहां का वातावरण भा गया है। हाथी दिन भर पहाड़ पर स्थित एक नाले के निकट विश्राम करते हैं और शाम होते ही चारा व पानी की तलाश में पहाड़ पर विचरण करते रहते हैं। हाथियों का दल अधिकांश समय पहाड़ पर भी रहता है। बीच-बीच में नीचे उतर कर इधर-उधर घूमने के बाद फिर वापस लौट जाता है और पहाड़ पर विश्राम करने लगता है।
यह सिलसिला विगत दो माह से जारी है। हालांकि हाथियों के पहाड़ पर रहने की वजह से क्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान नहीं हो रहा है। फिर भी वन विभाग सतर्कता बरत रहा है और हाथियों की निगरानी लगातार की जा रही है। इस कार्य में ड्रोन कैमरे के अलावा मैदानी अमले की मदद ली जा रही है।
