सड़क किनारे लगी दुकानो, गाडियों की पार्किंग से हो रही दुर्घटनाएं

कोरबा 02 अपै्रल। कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर सडक की स्थिति बेहतर तो कर ली गई लेकिन यहां कई तरह की खराबियां उत्पन्न होने से आये दिन हादसे हो रहे हैं। वैशाली नगर खमरिया में फोरलेन के किनारे पंचर से लेकर कई दुकाने अवैध रूप से खुल गई है। दूसरी ओर सडक पर ट्रक की अवैध पार्किंग के कारण सामने का हिस्सा नजर नहीं आता। इसलिए भी घटनाएं हो रही है।

वैशाली नगर पुनर्वास क्षेत्र में मुख्य मार्ग के किनारे अतिक्रमण का सिलसिला जोर पकड़ रहा है। पहले यहां एक दुकान खुली। इसके बाद अब पंचर से लेकर कई प्रकार की दुकानें शुरू हो गई है। धीरे-धीरे आसपास की खाली पड़ी जमीन को कब्जाने की मंशा है। इस आधार पर आगे पऋे की मांग करने का अधिकार तो मिल ही सकता है। मौजूदा स्थिति में अवैध दुकानों के खुलने से बड़ी समस्या सामने आ गई और वह है पार्किंग की। बताया जा रहा है कि मनमाने तरीके से इन्हीं दुकानों के ठीक सामने फोरलेन पर रात में सैकड़ों मीटर तक वाहनों को पार कर दिया जा रहा है। गाडियों का स्टाफ यहां पर आराम फरमाता है। उनके लिए सामने पंचर दुकान है, ढाबा है और दूसरी अन्य दुकानें।

बताया गया कि फोरलेन पर कुसमुंडा पेट्रोल पंप से लेकर आगे-पीछे के बड़े हिस्से में हाईवा ट्रेलर के खड़े होने के कारण अन्य गाडियों को सामने की तस्वीर स्पष्ट नजर नहीं आती। दूसरी ओर सडक के आसपास से उडने वाला गुबार भी समस्या को बढ़ाता है। बार-बार कहने पर भी रात्रिकालीन आवाजाही सुगम और सहज करने के लिए इस मार्ग पर स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था नहीं करायी है। प्रशासन और एसईसीएल के संज्ञान में यह मुद्दा कई ध्यान में लाया जा चुका है। फिर यह जिला खनिज न्यास या सीएसआर मद से क्रियान्वयन को लेकर योजना नहीं बन सकी। मौजूदा स्थिति में इन सब कारणों से रास्ते पर हादसे हो रहे हैं।

कुसमुंडा पेट्रेलपंप खमरिया वैशाली नगर में हुए हादसे में दो बाइक दुघर्टनाग्रस्त हो गई। एक चालक का पैर फैक्चर हो गया। कोल डस्ट और भारी वाहनों के परिचालन को इस घटना का कारण बताया गया। सूत्रों के अनुसार हालिया दुर्घटना में पीडित को कुसमुंडा टीआई मृत्यंजय पांडेय द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। क्षेत्र के नागरिकों ने एक बार फिर ऐसे हादसों के पीछे के कारणों पर नाराजगी जतायी और प्रभावी कदम उठाने को कहा।

Spread the word