जलाराम मंदिर में मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

कोरबा 26 मार्च। कोरबा अंचल के गुजराती समाज एवं जलाराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आगामी 27 मार्च, शुक्रवार को संत जलाराम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।

समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 मार्च की सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबी ‘श्रीराम धुन’ और भजनों का सिलसिला शुरू होगा। इसके पश्चात दोपहर ठीक 12 बजे, भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव की मुख्य महाआरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। गुजराती समाज और जलाराम सेवा समिति ने समाज के सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने अपील की है।

Spread the word