अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस महोत्सवः पर्यावरण को अनुकूल करने में पेड़ों की अहम भूमिका- मृत्युंजय शर्मा

कोरबा 22 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस उत्सव कोरबा में वन विभाग के द्वारा मनाया गया। कोरबा रेंज के पंडरीपानी में कर्मचारियों के द्वारा पौधों का रोपण किया गया और उन्हें संरक्षित करने के लिए संकल्प लिया गया। क्षेत्र के ग्रामीण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि वे भी पर्यावरण से संबंधित इस मामले में अपनी भूमिका निभाएंगे।
डीएफओ के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी मृत्युंजय शर्मा सहित ड्यूटी रेंजर और फील्ड स्टाफ ने अपना योगदान इस काम में दिया। संक्षिप्त कार्यक्रम में रेंज ऑफिसर मृत्युंजय शर्मा ने अपनी बात रखी और कहा कि पेड़ पौधे जीवन को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। धरती में नमी की स्थिति के साथ वर्षा का निर्धारण करने में वह निर्णायक स्थिति में होते हैं। मानव जीवन के लिए कई प्रकार के तत्वों की पूर्ति पेड़ पौधों से होती है। ऑक्सिजन के अलावा बहुत सारी ऐसी चीज होती हैं, जिनके पीछे पेड़ पौधों का बहुत ही ज्यादा योगदान रहता है। इसलिए उन्हें लगाने के साथ संरक्षित करना मानव जाति की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि जैसे हम अपने आसपास की चिंता करते हैं, वैसा ही कुछ पेड़ पौधों के मामले में होना चाहिए।
