सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पुलिस की पहलः व्यापारियों की अलग-अलग बैठक आयोजित

कोरबा 21 फरवरी। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने सर्राफा व्यापारियों, गोल्ड लोन संचालकों और पेट्रोल पंप संचालकों की अलग-अलग बैठक आयोजित की।
यह बैठक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी परिसरों में आयोजित की गई।
