108 संजीवनी एम्बुलेंस की लचर व्यवस्था, मरीज को तीन घंटे बाद भी नहीं मिली सुविधा

कोरबा 07 जनवरी। जिले में 108 संजीवनी एम्बुलेंस सुविधा की व्यवस्था लचर होने लगी है। यह कई मौकों पर उजागर भी होता रहा है। मंगलवार की रात पोड़ी उपरोड़ा सीएचसी में तड़प रहे दुर्घटनाग्रस्त मरीज को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक 3 घंटे बाद भी नहीं 108 एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी।
बताया गया कि पीड़ित को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर कटघोरा ले जाना था किंतु वाहन नहीं मिला और मरीज अकेला बेसहारा। ऐसा नहीं था कि यह वाहन किसी इवेंट में बिजी रहा हो बल्कि सम्पर्क नम्बर ही लगातार बिजी बता रहा था और जब स्थानीय सहयोगी से पता लगवाया गया तो रात 8.13 बजे 108 एम्बुलेंस जटगा में ही खड़ी मिली। इसके बावजूद नम्बर डायल करने पर केस में बिजी बताना कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को ही प्रदर्शित करता है। कोरबा जिले में महज चार ही 108 एम्बुलेंस संचालित हैं बाकि सभी खराब पड़े हैं। स्थानीय लोगो ने इसे घोर लापरवाही बताया है।
