छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

कोरबा 29 नवम्बर। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने सुबह 11 बजे सांसद ज्योत्सना महंत से उनके निवास में मुलाकात कर अखबार वितरकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। संघ ने सांसद महंत को एक लिखित आवेदन सौंपा, जिसमें वितरण व्यवस्था, आर्थिक कठिनाइयों तथा सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर तत्काल समाधान की मांग की गई।

आवेदन पढने के बाद सांसद ज्योत्सना महंत ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे उठाई गई सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। मुलाकात के दौरान संघ के संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, राय सिंह, रामा, अनिल गिरी, दिलबाग, यश नेताम, दिलीप यादव, राकेश तथा इकाई बालको के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the word