छ.ग.किसान सभा ने सीजीएम कार्यालय घेराव कर सौंपा ज्ञापन, विस्तार रोकने दी चेतावनी

कोरबा 26 सितंबर। छत्तीसगढ़ किसान सभा ने गेवरा क्षेत्र से प्रभावित भठोरा,रलिया,नराईबोध- जेलपारा, मनगाँव, भिलाई बाजार, बरभांठा समेत सभी गांवों के भूविस्थापितों की रोजगार,बसावट,मुआवजा की मांगों के सकारात्मक समाधान के लिए एसईसीएल के गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घंटो घेराव कर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा तथा गेवरा क्षेत्र से प्रभावित भू विस्थापितों को नियमित रोजगार,पुनर्वास,मुआवजा के साथ बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की ओर समस्याओं का समाधान नहीं होने तक खदान विस्तार को रोकने की चेतावनी भी दी।
ज्ञापन सौंपने गए भू विस्थापितों का आक्रोश तब बढ़ गया जब भू विस्थापितों ने ज्ञापन सौंपने को लेकर पूर्व में ही महाप्रबंधक को सूचित किया था लेकिन गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय से गायब रहे तब भू विस्थापितों ने कार्यालय के अंदर मुख्य द्वार के सामने घंटो बैठ कर नारेबाजी करने लगे और गेवरा महाप्रबंधक से ही मिल कर समस्याओं को बताकर ज्ञापन सौंपने की बात पर अड़ गए इस बीच अधिकारियों के साथ नोंक झोंक भी हुई एक घंटे के बाद गेवरा महाप्रबंधक ज्ञापन लेने स्वयं पहुंचे और भू विस्थापितों की बातों को सुना किसान सभा ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक खदान विस्तार नहीं होने देंगे और कल से खदान विस्तार के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा और प्रबंधन समस्याओं का समाधान नहीं करेगी तो 8 अक्टूबर को कार्यालय का महाघेराव भी किया ाएगा।छग किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने कहा कि एसईसीएल द्वारा विस्थापित होने वाले प्रत्येक छोटे विस्थापित परिवार को भी नियमित रोजगार देने के साथ विस्थापितों को पुनर्वास की सुविधा और मुआवजा देना होगा। किसान सभा के नेता ने आरोप लगाया की पूर्व में अधिग्रहित ग्रामों के रोजगार,मुआवजा,बसावट के मामले लंबित है और नए विस्तार तेजी से प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है जिसका किसान सभा विरोध करती है।किसान सभा के जिला सचिव दीपक साहू ने कहा एसईसीएल से प्रभावित होने वाले प्रत्येक छोटे-बड़े खातेदारों को स्थाई नौकरी,विस्थापित होने ग्रामों के विस्थापितों को बसावट प्रदान किया जाए और प्रभावित सभी गांवों में बुनियादी पेयजल समस्या का तत्काल समाधान की मांग भी की गई है समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज करेंगे।
किसान सभा ने चेतावनी दी है कि लंबित रोजगार प्रकरणों और छोटे खातेदारों को रोजगार, बसावट की समस्या का समाधान किये बिना खनन कार्य नए विस्तार क्षेत्र में करने का विरोध किसान सभा करेगी। किसान सभा ने कहा कि समयाओं की ओर कई बार प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों की इन समस्याओं के निराकरण के प्रति प्रबंधन गंभीर नहीं है। किसान सभा नेता ने चेतावनी दी है कि यदि ग्रामीणों के रोजगार,पुनर्वास,मुआवजा के सवाल पर प्रबंधन सकारात्मक पहलकदमी नहीं करती है तो 8 अक्टूबर को गेवरा कार्यालय का महाघेराव किया जाएगा। प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच विष्णु सिंह,पार्षद राहुल के साथ प्रशांत झा,जवाहर सिंह कंवर,जय कौशिक,दामोदर श्याम, संजय यादव,रमेश दास,गुलाब दास,इंदू,तुलेश दास के साथ बड़ी संख्या में प्रभावित भू विस्थापित शामिल थे। ज्ञापन की इस प्रति को प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजा गया है।
