पावागढ़ और वैष्णो देवी से आएगी ज्योत

कोरबा 15 सितंबर। डीडीएम स्कूल रोड स्थित जलाराम मंदिर में आज प्रातः 4 बजे पूजा अर्चना करने के साथ पावागढ़ की कालिका देवी और कटरा कश्मीर की वैष्णो देवी के लिए भक्तों के समूह ने प्रस्थान किया। वे वहां से अखंड ज्योत लेकर कोरबा आएंगे।
उस ज्योति को नवरात्र पर सिद्धिदात्रि मंदिर देवपहरी में प्रज्ज्वलित किया जाना है। ज्योति लेने के लिए जो समूह गया हुआ है उसमें किशोर भाई पटेल, दिनेश पटेल, कैलाश भाई टांक, रविंद्र भाई टांक, प्रकाश पटेल, तुषार मोदी और प्रथम अग्रवाल शामिल हैं। समूह के पूजा अर्चना और उन्हें हनुमान चालीसा देकर विदा किया गया। इस दौरान विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
