अमृतपुर-राजेवाल बांध में कटाव, हजारों एकड़ फसल डूबने का खतरा

नपुर लोधी। दरिया ब्यास में जलस्तर घटने के बाद भी बहाव समस्याएं बढ़ा रहा है। अब हालात यह हैं कि दरिया ने अपना रास्ता बदल लिया है। जिससे पहले गांव खिजरपुर के बांध पर भारी कटाव लगा, लेकिन अब अमृतपुर-राजेवाल बांध में भारी कटाव से कई गांवों की हजारों एकड़ फसल पर खतरा मंडराने लगा है। गांव खिजरपुर के कटाव से 4500 एकड़ फसल को डूबने से बचाने में गांवों के लोगों की अपील पर विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह व कार सेवा सरहाली वाले संत बाबा सुखा सिंह की संगत ने बचा लिया। इसके लिए कारसेवा से नया बांध बना दिया गया। लेकिन अब गोइंदवाल पुल के पास गांव अमृतपुर-राजेवाला के पास बांध को दरिया ब्यास ने जबरदस्त कटाव किया है जिससे अमृतपुर-राजेवाल, मुंडी मोड़, फतूढींगा आदि दर्जनों गांवों में हजारों एकड़ फसल को खतरा पैदा हो गया है।

गांव के सरपंच बलवंत सिंह राजेवाल, मनप्रीत बूह, गुरमीत जोबन, डा. लक्की, बगीचा सिंह, बलवीर सिंह आदि ने बताया कि पहले जब दरिया ब्यास में जलस्तर काफी बढ़ गया था तो बांध पूरी तरह सुरक्षित था, लेकिन अब जलस्तर कम होने और पानी के तेज बहाव के कारण बांध को उसी स्थान पर फिर से कटाव होने लगा है, जहां 2023 में बाढ़ के दौरान कटाव हुआ था।

Spread the word