शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का पार्षद चंद्रलोक सिंह ने किया भूमिपूजन

कोरबा 01 सितंबर.आज शासकीय इंजीनियरिंग विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन जनभागीदारी समिति अध्यक्ष चंद्रलोक सिंह, जन भागीदारी समिति के सभी सदस्यों एवं कॉलेज के प्राचार्य की उपस्तिथि में कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ.

कक्ष निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद बच्चो को कक्ष से सम्बन्धित होने वाली असुविधा काफी हद तक कम हो जाएगी. कॉलेज में अन्य आवश्यक निर्माण के संबंध में अध्यक्ष चंद्रलोक सिंह के द्वारा महाविद्यालय के प्रोफेसर से चर्चा की गई और आगे भी विकास कार्य कराने का प्रयास किया जाने का आश्वासन दिया गया ताकि महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त हो सके.

भूमि पूजन में मुख्य रूप से जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चंद्रलोक सिंह, डॉ. एस के गोभिल, सुशील कुमार गुप्ता, संदीप शुक्ला, के. एस. कंवर, डॉ. आर बी शर्मा मैडम, के. आर. टंडन , सांसद प्रतिनिधि रवि सोनी, पार्षद राकेश वर्मा जनभागीदारी समिति सदस्य विवेक राजवाड़े, राम यादव, युराज चंद्रा, एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Spread the word