संयुक्त अरब अमीरात में भेंट होगी ट्रम्प और पुतिन की, यूक्रेन युद्ध को लेकर दोनों में बना हुआ है तनाव…

मास्को/वाशिंगटन. अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन में अगले सप्ताह की शुरुआत में मुलाकात हो सकती है। यूक्रेन-रूस युद्ध पर विराम लगाए जाने को लेकर हो रही इस बैठक के लिए पुतिन ने संयुक्त अरब अमीरात की जगह प्रस्तावित की है। इसके पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि इस बात की ‘अच्छी संभावना’ है कि दोनों नेता यूक्रेन में युद्ध के संभावित अंत पर चर्चा करने के लिए ‘बहुत जल्द’ मिल सकते हैं।
ट्रंप का यह बयान अमरीका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की पुतिन से मुलाकात के कुछ घंटों बाद ही आया था। इस मुलाकात को दोनों पक्षों की ओर सकारात्मक बताया गया है। अब, पुतिन-ट्रंप की बैठक होती है तो यह 2021 के बाद से दोनों देशों के नेताओं में पहली बैठक होगी, जब पुतिन ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात पूर्व की थी। इसके बाद पश्चिमी देशों से समेत अमरीका और रूस में यूक्रेन को लेकर तनाव बना हुआ है।
अमरीका-रूस: पहली बार साथ साथ
दोनों खेमों में शांति की आस
- ऐतिहासिक मुलाकात से सफलता की आस… वरिष्ठ रूसी वार्ताकार किरिल
दिमित्रीव ने दावा किया है कि पुतिन और ट्रम्प के बीच आगामी बैठक ऐतिहासिक हो सकती है। दिमित्रीव ने एक्स पर शांति के प्रतीक कबूतर वाली इमोजी लगाते हुए लिखा, यह ऐतिहासिक मुलाकात… बातचीत सफल होगी।
- रूस से शांति का फार्मूला लेकर लौटेंगे विटकॉफ… अमरीकी विदेश मंत्री
मार्को रुबियो ने भी कहा है कि विटकॉफ शांति की एक रूपरेखा के साथ मास्को से लौटेंगे। अब हमारे पास उन परिस्थितियों की बेहतर समझ है, जिनके तहत रूस शांति के लिए तैयार हो सकेगा।
यूरोप में खलबली
पुतिन-ट्रंप की बैठक से बाहर कर दिए जाने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जर्मनी और फ्रांस के राष्ट्रपति से इसको लेकर बात की है। जेलेंस्की ने कहा, यूरोप को शांति वार्ता में हिस्सा होना होगा।
जेलेंस्की को झटका: क्रेमलिन
ने साफ कर दिया है कि अगले सप्ताह पुतिन और ट्रम्प के बीच संभावित बैठक की योजना बनाई जा रही है। पर पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने इस बात से इनकार किया कि यह बैठक त्रिपक्षीय होगी,
