प्रेम विवाह करने पर परिवार ने नहीं अपनाया, युवक-युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी


कोरबा 25 जून। कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर में युवक-युवती के शव पेड़ पर लटके मिले। मामले को खुदकुशी से जोडकर देखा जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम यहां पहुंची। पंचनामा के बाद बीएनएसएस की धारा में मर्ग कायम करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घटना को लेकर दोनों मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया गया है।

जानकारी मिली कि चक्रधर नागवंशी पिता बबलू ग्राम लखनपुर और चंदा निवासी भैंसमा करमंदी की इस घटना में मौत हो गई। आज सुबह इनके शव फंदे पर देखे गए। कुछ ही देर में इनकी पहचान भी हो गई। पता चला कि दोनों के बीच कुछ समय से अफेयर था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने विवाह कर लिया था और परिवार को इसकी जानकारी दी थी। परिवार के द्वारा किन्हीं कारणों से इस रिश्ते को स्वीकृति नहीं दी गई जिससे युवक-युवती के सामने आगे की समस्या खड़ी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने खुद को समाप्त कर लिया। पुलिस ने प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही है।

Spread the word