पेंशनरों की दो सूत्रीय मांगों को लेकर पोस्टकार्ड अभियान शुरू

कोरबा 25 जून। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के आह्वान पर सभी पेंशनरों द्वारा दो सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड लेखन अभियान शुरू किया गया है।

दो सूत्रीय मांगों में मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49(6) को विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर विलोपत कर केंद्र सरकार को भेजा जाए और केंद्र के समान देय तिथि से सरकारी कर्मचारी के साथ 55 प्रतिशत महंगाई राहत भत्ता दिया जाए शामिल है। उक्त मांगो को लेकर जिला शाखा कोरबा के पेंशनर, आर.के. शर्मा, जी.पी. प्रजापति, बसंत कुमार तिवारीजी, नन्दराम बाविसटाले, एस.एस. तोमर, राजेन्द्र जोशी, ए.पी. शुक्ला, सी.पी. साहू ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड भेजा।

Spread the word