इंडियन ऑयल के टैंकर ने बाइक को ठोंका, दो गंभीर रूप से हुए घायल

कोरबा। सीतामणी चौक पर स्थित ब्रेकर के पास एक हादसा हो गया। एक इंडियन ऑयल के टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दुर्घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। उरगा. की ओर से एक बाइक पर सवार होकर दो लोग सीतामणी की ओर वापस आ रहे थे।

इसी बीच विपरित दिशा से उरगा की ओर जा रही इंडियन ऑयल के टैंकर ने ब्रेकर पर बाइक को टक्कर मार दिया। बाइक सवार सड़क पर गिर गए। उन पर ऑयल टैंकर का पहिया चढ़ गया। इस घटना में बाइक सवारदोनों लोगों की जान तो बच गई लेकिन पैरों में गंभीर चोटे आई है। घटना के बाद पैर से खून बहने लगा। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर जानकारी प्राप्त किया। पुलिस ने ऑयल टैंकर को जब्त कर लिया है। दुर्घटना का कारण ब्रेकर पर गाड़ी को नियंत्रित नहीं करना बताया जा रहा है। प्रतिबंध के बावजूद रिहायशी इलाकों से ऑयल टैंकर गुजर रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Spread the word