विद्यालय से लौट रहे पिता-पुत्री सड़क दुर्घटना में हुए घायल

डीजल टैंकर ने कार को मारी टक्कर

कोरबा 19 जून। नगर के निहारिका क्षेत्र में सुभाष चौक के समीप एक डीजल टैंकर ने विद्यालय से लौट रहे पिता-पुत्री की कार को टक्कर मार दी।

इस टक्कर से घायल महाराणा प्रताप नगर निवासी पिता-पुत्री को निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया हैं। इस हादसे के पश्चात घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को जप्त कर लिया।

Spread the word