बच्चों से जुड़ी अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 16 जून। कटघोरा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़ी अश्लील फोटो वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी को आखिरकार कटघोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पिछले कई सालों से फरार था।

मामला 26 फरवरी 2021 का है, जब प्रार्थी ने कटघोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक मोबाइल नंबर से बच्चो से जुडी अश्लील फोटो वीडियो सोशल मिडिया मेँ पोस्ट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की जहाँ पुलिस जांच मेँ पता चला की आरोपी राघवेन्द्र भोई, जो कि एकता नगर, थाना बालको नगर, जिला कोरबा का निवासी है, उसने सोशल मीडिया में बच्चों की अश्लील फोटो पोस्ट की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कटघोरा थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी और उनकी टीम लगातार इस मामले की जांच में जुटी रही। आखिरकार, पुलिस को सफलता मिली और उन्होंने आरोपी राघवेन्द्र भोई (पिता नारायण प्रसाद भोई, उम्र दृ 26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में राघवेन्द्र ने स्वीकार किया कि फोटो वीडियो उसी ने पोस्ट की थी और उस समय वह खुद ही उस मोबाइल नंबर का उपयोग कर रहा था। इस पूरे मामले की जांच में कटघोरा पुलिस की टीम ने सघन प्रयास किया। पुलिस की इस तत्परता से यह संदेश जाता है कि ऑनलाइन बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री को लेकर पुलिस बेहद गंभीर है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

कटघोरा थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल नंबर और इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग सावधानी से करें। किसी भी अनजान या बिना अनुमति वाले व्यक्ति को अपनी सिम या इंटरनेट चलाने की अनुमति न दें। साथ ही, यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत अपने नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें। इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस साइबर अपराधों पर नजर बनाए हुए है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the word