अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 लोगों को मारी टक्कर-1 मृत, दूसरा घायल

कोरबा 13 जून। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसमा टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी। घटना स्थल पर मृत व्यक्ति की पहचान अक्षय कुमार (25) की रूप में की गयी हैं। बताया जा रहा हैं की उनके जीजा मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है दोनों जीजा-साला रामपुर लौट रहे थे, तभी उक्त हादसा घटित हुआ।
मृतक अक्षय की 2 साल पहले कोलगा की रहने वाली युवती से शादी हुई थी। वह अपने परिवार का कमाने वाला मुख्य सदस्य था। रोजी-मजदूरी के साथ खेती-किसानी भी करता था। मृतक का परिवार ग्राम ढोढतराई का रहने वाला है। उनके पिता ने बताया कि अक्षय उनका बड़ा बेटा था। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। अक्षय घर से कुछ काम का बोलकर निकला था। उन्हें नहीं पता था कि वह जीजा मंगल सिंह के साथ कहां गया था।
पुलिस ने बताया की घटना के बाद राहगीरों ने 112 और 108 को सूचना दी। दोनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहा चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत अक्षय को मृत घोषित कर दिया। मंगल सिंह का इलाज जारी है। उरगा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।
