इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमले की पुष्टि, साथ ही से दी बड़ी चेतावनी

तेल अवीव । ईरान पर किए गए हमले की इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमारे हमले का उद्देश्य ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के खतरे को कम करना है। हमें उम्मीद है कि ईरान को करारा सबक सिखाया गया है। उम्मीद है कि यह अब दोबारा नहीं होगा। इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने ईरानी ठिकानों पर हमला किया है। कुछ ही समय पहले इस्राइल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन शुरू किया, जो इस्राइल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को कम करने के लिए सैन्य अभियान था। उन्होंने कहा कि यह मिशन खतरे को खत्म करने के लिए जितने दिन लगेंगे, उतने दिन तक जारी रहेगा। उन्होंने ईरान पर वैश्विक चेतावनियों को दरकिनार करते हुए परमाणु हथियार कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में ईरान ने नौ परमाणु बमों के लिए पर्याप्त संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान ने यूरेनियम को हथियार बनाने के लिए कदम उठाए हैं।
और कुछ ही महीनों में परमाणु हथियार विकसित कर सकता है। उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध की प्रस्तावना से की। नेतन्याहू ने कहा कि अस्सी साल पहले यहूदी लोग नाजी शासन द्वारा किए गए नरसंहार के शिकार थे। आज यहूदी राज्य ईरानी शासन द्वारा किए गए परमाणु नरसंहार का शिकार होने से इनकार करता है।

Spread the word