आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री साय से की भाजपा नेत्री ज्योति महंत व अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग

कोरबा . विगत 7 जून को बाकी मोंगरा थाना परिसर में आदिवासी किसान बलवान सिंह कंवर के साथ हुई मारपीट एवं अभद्र व्यवहार की घटना से आदिवासी समाज में आक्रोश फैला हुआ है जिसे लेकर आज वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से हेलीपैड में मिले और भाजपा नेत्री ज्योति महंत सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है
आरोप है कि ज्योति महंत एवं उसके अन्य साथीयों द्वारा थाना परिसर बांकीमोंगरा में थाना प्रभारी के संरक्षण में बलवान सिंह कंवर के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया गया और उसके ऊपर छेड़खानी की मनगढ़ंत कहानी गढ़ते हुए 2 दिन के बाद छेड़खानी का मामला दर्ज कराया गया।

उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि दिनांक 07/06/2025 को लगभग समय शाम 4 बजे बलवान सिंह कंवर हरदीबजार से बैल खरीद कर गजरा ग्रामीण सड़क से घर वापस आ रहा। जब वह गजरा रावड़भांठा के पास पहुंचा ही था। की सामने से एक मेंहदी कलर की कार में ज्योति एवं उसके साथी आए। कार से वह लड़की उतरी तब बलवान सिंह अपने मोबाइल में अपने रिश्तेदार से बात कर रहा था। ज्योति महंत बोलने लगी सड़क जाम करके रखे हो तुम्हारे बाप का रास्ता है कह भद्दी भद्दी गाली गलौच और मारपीट किया गया। बलवान सिंह कंवर द्वारा रास्ता जाम नहीं किय कहकर माफी भी मांगा लेकिन ज्योति महंत एवं उसके साथियों ने एक भी बात नही सुना। तब तक अन्य साथी भी आ गए उसके बाद जबरन बंधक बनाकर घासीटते हुए मोटर साइकल में बैठा कर बांकीमोंगरा थाना लाया गया थाना लाते समय बलवान सिंह कंवर से नाम गांव जाति पूछा गया। बांकी मोगरा थाना पंहुचे थाना परिसर में भी बलवान सिंह कंवर को जाति सूचक गाली गलौच कर लात घूंसों से मारापीटा किया गया। वहां भी बलवान सिंह चिल्ला चिल्ला कर माफी हेतु गुहार लगा रहा। यह घटना पुलिस वालों के सामने हुई। थाना परिसर में मारपीट घटना का विडियो सोशियल में प्रसारित हो रहा है, घटना के समय थाने में थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मी थाना में उपस्थित रहे उनके संरक्षण में यह घटना हुआ साथ ही ज्योति महंत एवं उसके सहयोगीयों द्वारा छेड़छाड़ का अरोप में फंसा कर थाना में सडाने की धमकी देते हुए 20,000 (बीस हजार रू) की मांग करने लगे मारपीट और झूठे केस से बंचने के लिए बलवान सिंह कंवर द्वारा अपने रिश्तेदार से पैसे मांगकर सौ (चार हजार पांच सौ) ज्योति महंत एवं सहयोगीयों को दिया तब बलवान सिंह कंवर को छोड़ा गया। देखें घटना का वीडियो
आदिवासी समाज ने जो मांगे की है वह इस प्रकार है——-
1. इस घटना की अन्वेषण की जाए और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम 1989 की सुसंगत धाराओं में कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
2. पीड़ित बलवान सिंह कंवर को न्याय दिलाया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
3. पुलिस वालों की भूमिका की जांच की जाए क्योकि यह अत्याचार थाना परिसर में हुआ है। थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मीयों के संरक्षण में हुआ है। दोषी पुलिस वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम 1989 की धाराओं में कार्रवाई भी की जाए।
4. ज्योति महंत द्वारा अपने किये बार्बतापूर्ण अत्याचार को छुपाने पीड़ित बलवान सिंह कंवर के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज करवाया गया है जैसे कि पूर्व में उसने कहा था। निष्पक्ष जांच कर मामला को खरीज किया जाए।

5. आप हम आदिवासी समुदाय को बताएं की आप हमारी सुरक्षा करने में हमारी सहयोग करेंगें ।
6. यदि आप हमारी सुरक्षा नही करेंगे तो हम अपने सुरक्षा में कोई कदम उठाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।
अतः आपसे निवेदन है शीघ्र एवं निश्पक्ष जांच और उचित कार्यवाही करने की कृपा करें नही होने पर सर्वआदिवासी समाज एवं कंवर समाज कोरबा सड़क और शहर के चौक चौराहों में उग्र अंदोलन करने एवं कलेक्टर/पुलिस अधिक्षक कार्यलय घेराव करने मजबूर होगा जिसकी जिम्मेदारी आप शासन प्रशासन की होगी।
