आधी रात को भारतीय सेना की पाकिस्तान में ‘एयर स्ट्राइक’, मचा हुआ है चौतरफा हडकम्प

नईदिल्ली। गत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने 15 दिन बाद बदला ले लिया है. मंगलवार-बुधवार की रात भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है. जिसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, भारत की ओर से पाकिस्तान के 9 जगहों पर स्ट्राइक की गई है. ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करने के बाद भारतीय सेना ने कहा कि न्याय हुआ. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर भारत की स्ट्राइक के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भारत माता की जय”.

पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को बनाया निशाना

पाकिस्तान पर भारत की स्ट्राइक को लेकर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया. इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया. जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया. रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, पाकिस्तान में कुल 9 जगहों पर भारत ने स्ट्राइक की है. 

Spread the word