लेखापाल के 01 रिक्त संविदा पद पर भर्ती हेतु 30 अपै्रल तक आवेदन आमंत्रित

कोरबा 23 अपै्रल। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कोरबा में लेखापाल के स्वीकृत 01रिक्त पद की पूर्ति किया जाना है। पंचायत संचालनालय अंतर्गत लेखापाल के 01 रिक्त संविदा पद पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2021 एवं पंचायत संचालनालय छ.ग. विकास भवन अटल नगर रायपुरद्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान हेतु जारी मार्गदर्शिका में विहित प्रावधान अनुसार निर्धारित सेवा शर्तों, अर्हता एवं योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों से लेखापाल के 01 रिक्त संविदा पद हेतु 30 अपै्रल 2025 षाम 5बजे तक कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा के नाम पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है।
आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से अथवा ई-मेल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत दिशा-निर्देश जिले के वेब साइट ूूूणवतइंण्हवअण्पद तथा जिला पंचायत के सूचना पटल से प्राप्त कर सकते हैं।
