कोयला कंपनी के 184 सहायक प्रबंधक पदोन्नत हो बने उप प्रबंधक

कोरबा 18 मार्च। सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित अनुषंगी कंपनियो में कार्यरत अधीकारियों को पदोन्नति देते हुए पदोन्नति सूची जारी की गई है। इनमें सहायक प्रबंधक से उप प्रबंधक के पद पर पदोन्नत हुए 184 अधिकारियों की सूची जारी हुई है। ई3 ग्रेड में शामिल रहे सहायक प्रबंधकों को 70,000/- से 2,00,000/- के वेतनमान में ई4 ग्रेड में उप प्रबंधक के पद पर पदोन्नत किया गया है। 17 मार्च को जारी यह आदेश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में लंबित ॅ संख्या 1224-2022 हितेश कुमार साहू बनाम सीआईएल एवं अन्य के परिणाम के अधीन है।
कार्यालयीन आदेश में यह भी कहा गया है कि पदोन्नति होने पर, पदोन्नत कार्यपालक प्रथम बार एक वर्ष की अवधि या सेवानिवृत्ति की तिथि, जो भी पहले हो, के लिए परिवीक्षा पर रहेंगे। यह पदोन्नति उस तिथि से प्रभावी होगी, जिस दिन उपरोक्त कार्यपालक संबंधित सहायक कंपनियों के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक द्वारा आगे के कार्यभार के लिए तय किए गए पदस्थापन स्थान पर उच्च पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। यह भी आदेशित किया गया है कि पदोन्नत सभी अधिकारियों को आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा, अन्यथा पदोन्नति आदेश रद्द किया जा सकेगा।
