कोयला कर्मियों के महंगाई भत्ते में 1.2ः की वृद्धि दर्ज

1 मार्च से 31 मई तक प्रति माह डीए की दर होंगी 21.3ः
कोरबा 08 मार्च। कोयला कर्मियों के महंगाई भत्ते में पिछली तिमाही के मुकाबले 1.2ः की वृद्धि दर्ज की गई है। 1 मार्च से 31 मई तक प्रति माह डीए की दर 21.3ः होगी।
1 मार्च से 31 मई 2025 तक कोयला कर्मियों को 21.3ः की दर से महंगाई भत्ता का भुगतान होगा। कोल इण्डिया लिमिटेड के महाप्रबंधक (श्रम शक्ति एवं औद्योगिक) ने शुक्रवार 7 मार्च को अधिसूचना जारी कर इस बाबत जानकारी दी हैं।
1 मार्च से 31 मई 2025 तक की अवधि के लिए गैर-कार्यकारी संवर्ग के कर्मचारियों को वीडीए का भुगतान को लेकर 7 मार्च को कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वीडीए) त्रैमासिक रूप से संशोधित किया जाना है और इसका भुगतान प्रत्येक वर्ष 1 मार्च, 1 जून, 1 सितंबर और 1 दिसंबर को क्रमशः दिसंबर (अक्टूबर-दिसंबर), मार्च (जनवरी-मार्च), जून (अप्रैल-जून) और सितंबर (जुलाई-सितंबर) को समाप्त तिमाही के लिए एआईसीपीआई संख्या के औसत के आधार पर किया जाना है। 1 मार्च से 31 मई 2025 तक प्रति माह डीए की दर 21.3ः होगी जिसका भुगतान इस अवधि के लिए किया जाएगा।
