September 10, 2026
News

नहीं रहे डॉ. जयपाल सिंह

कोरबा 19 जुलाई। अंचल के लोकप्रिय सुप्रसिद्ध चिकित्सक, समाजसेवी और राजनीतिज्ञ डॉ. जयपाल सिंह का निधन हो गया। 70 वर्षीय डॉ. जयपाल सिंह ने कोरबा के एक निजी चिकित्सालय में देर रात अंतिम सांस ली। डॉ.जयपाल सिंह के निधन की खबर से उनके शुभचिंतकों और नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आपको बता दें कि लगभग तीन माह पूर्व ही उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि सिंह का भी हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। डॉ. सिंह दंपति अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनके पुत्र पुणे में अध्ययन कर रहे हैं, जहां से वह कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं। उनके आने के पश्चात ही शनिवार 20 जुलाई को डॉ. जयपाल सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।