September 10, 2026
News

वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह पंचतत्व में विलीन

कोरबा 28 अपै्रल। शहर के वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। पोड़ीबहार मुक्तिधाम में उनके पार्थिव शरीर को ज्येष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि दी। 67 वर्षीय विजय सिंह का कल दोपहर को अपने निवास पर निधन हो गया था।

उत्तरप्रदेश के बलिया जिले से वास्ता रखने वाले विजय सिंह ने बलिया के राजकीय कॉलेज से स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की और कुछ वर्ष बाद कोरबा शिफ्ट हो गए। तीन दशक से ज्यादा समय उन्होंने पत्रकारिता में बिताया। दैनिक तरूण छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक सेवा देने के साथ उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। राजपूत क्षत्रिय समाज के अलावा अनेक संगठनों में वे सक्रिय रूप से कार्यरत थे। वे अपने पीछे अपने तीन पुत्र और नाती-पोतों को छोड़ गए हैं। सक्ती जिले में उनके पुत्र अनिल सिंह जिला अभियोजन अधिकारी और सुनील सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत हैं।

पत्रकार विजय सिंह के निधन पर प्रेस क्लब सहित अनेक संगठनों ने शोक जताया है। आज बुधवारी स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। पोड़ीबहार मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। यहां पर मौजूद लोगों ने शोकसभा करते हुए दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।