September 9, 2026
News

कटघोरा के नये टीआई बने धरम तिवारी

कोरबा 03 मार्च। रोजनामचे में विवेचना के दौरान लापरवाही के मामले को लेकर कटघोरा थाने से लाईन अटैच किये गये टीआई तेज कुमार यादव पर कार्रवाई किये जाने के बाद बांकीमोंगरा में पदस्थ टीआई धरमनारायण तिवारी को नवीन पदस्थापना आदेश जारी करते हुए उन्हें कटघोरा थाने का नया टीआई नियुक्त किया गया है। आज श्री तिवारी ने अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर पदभार ग्रहण कर लिया।

ज्ञात रहे कि बांकीमोंगरा थाने से ही टीआई उषा सोंधिया को पुनरू रक्षित केंद्र से अब पुनरू बांकीमोंगरा थाने में बतौर प्रभारी नियुक्त किये जाने का आदेश जारी किया है। वहीं सीएसईबी चौकी में नये प्रभारी के रूप में उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने विशेष शाखा से नवीन पदस्थापना आदेश स्थल पर आज आमद दे दिया है। जानकारी यह भी मिली है कि कुछ और लोगों की भी नये आदेश के तहत पदस्थापना की जायेगी। इस तरह जिले में पुलिस विभाग द्वारा कसावट लाने के लिए एसपी द्वारा कार्रवाई किये जाने के संकेत मिले है।