ट्रक से कार की भिड़ंतः पत्नी की मौत, पति गंभीर

कोरबा 01 मार्च। नेशनल हाईवे 130 कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर पिछली रात हुए हादसे में कार सवार पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पोड़ी उपरोड़ा के लाल घाट में यह हादसा हुआ। दुर्घटना का शिकार दंपत्ति सूरजपुर से रायपुर अपने घर जा रहे थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गत रात्रि 10 बजे के आसपास जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर एनएच-130बी पर लालघाट पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में यह हादसा हुआ। बताया गया कि रायपुर जाने के लिए अग्रवाल दंपत्ति शाम 6 बजे सूरजपुर से रवाना हुई थी। कोरबा जिले में प्रवेश करने के कुछ देर बाद उन्हें इस घटना का सामना करना पड़ा। घायल रोहित अग्रवाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम के सीलसिले मे सूरजपुर गए हुए थे। वापसी मे पोड़ीउपरोड़ा के समीप लाल घाट पर ओवर लोड ट्रक धीमी गति से घाट मे चढ़ाई कर रहा था और पीछे से ट्रक से निकल रहे धुआँ कि वजह से अँधेरे मे कुछ समझ नहीं आया और ट्रक से भिड़ंत हो गई। घटना के बाद ट्रक फरार है। डॉयल 112 की मदद से मृतका और जख्मी पति को पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी के.के.वर्मा ने बताया कि प्रकरण में अगली कार्यवाही की जा रही है।
