September 10, 2026
News

झाड़ियों में मिला युवक का शव


कोरबा 01 मार्च। दीपका-हरदीबाजार मार्ग पर एक ट्रक चालक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की नजर सडक किनारे झाडियों के बीच शव पर पड़ी तब पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान ग्राम दादर मांगामार निवासी अजय भार्गव के रुप में की गई है। जो साून जायसवाल का ट्रेलर चलाक था। बताया जा रहा है,कि मृतक दीपका से बिरगहनी स्थित कोयला ट्रांसपोर्टिं के काम में नियोजित था। बहरहाल सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जांच के बाद ही ट्रक चालक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।