September 12, 2026
News

महुए का शराब बनाने वाला आरोपी जेल दाखिल

कोरबा 26 नवम्बर। बालकोनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खुंटे ने थाने से एएसआई चंद्रशेखर वैष्णव व हमराह स्टाफ को मुखबीर से मिली सूचना पर केशलपुर नाले में रजगामार क्षेत्र के बासीनखार से आकर अवैध रूप से महुए की भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने वाले सुख सिंह अगरिया उम्र 42 पिता ठाकुर राम अगरिया को गिरफ्तार करवा लिया। आरोपी के अवैध शराब निर्माण स्थल से 20 लीटर कच्ची शराब जब्त कर महुआ लहान एवं बनाने का उपकरण भी बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में पेश कर उसे जिला जेल भेज दिया गया।