September 10, 2026
News

बल्गी में पाइप लाइन से टकराकर युवक की मौत, एक घायल

कोरबा 12 अगस्त। बांगो थानांतर्गत ग्राम तिलाईडांड निवासी एक 34 वर्षीय युवक की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। बल्गी के पास पाईपलाईन मार्ग में युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरने के दौरान उसका सिर लोहे की पाईप से टकरा गया जिससे मौके पर ही उसका अंत हो गया। वहीं इसी घटना में उसका एक साथी घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कोरबा के बल्गी ईलाके में पाईप लाईन मार्ग पर बारिश के कारण फिसलन भरे सडक़ पर एक युवक की बाईक अनियंत्रित हो गईएजिसके बाद युवक सीधे जमीन पर गिर पड़ा। दुर्घटना के दौरान उसका सिर लोहे की पाईप से टकरा गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम केशव प्रसाद है,जो बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम तिलाईडांड का निवासी थी। मृतक ग्राम सेमीपाली में रहने वाले अपने परिजन के यहां आया था और उनके गुम हुए मवेशी की खोज करने के चक्कर में हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक घायल भी हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद शव का पीएम कराया गया फिर परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया।