September 11, 2026
News

भाजपा प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल ने ली कोरबा मंडल की बैठक.. करी संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा

कोरबा 31 मई। मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत् संगठात्मक कार्यों की समीक्षा हेतु भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमे जिला के संगठन प्रभारी मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कोरबा नगर मंडल के बूथ स्तर तक के कार्यों की समीक्षा की, साथ ही प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन एवं विभिन्न कार्यक्रम को योजना बनाई गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन, जिला संगठन सहप्रभारी गोपाल साहू,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह जी,कोरबा विधानसभा प्रभारी वी रामा राव,पूर्व महापौर जोगेश लांबा,विधानसभा संयोजक एवं जिला मंत्री आलोक सिंह,कोरबा विधानसभा विस्तारक जीवन पटेल,सतविंदर पाल बग्गा जी,जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी जी, श्रीमति उमाभारती श्रीवास जी, लक्की नंदा जी,मनोज मिश्रा जी, अजय चंद्रा जी, मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह जी,महामंत्री द्वय योगेश मिश्रा,युगल कैवर्त्य के साथ साथ मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवम मंडल में निवासरत कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।