September 10, 2026
News

ग्राम लेमरू में नाचते हुए दिखा मोर

कोरबा 03 मार्च। कुदरत के कुछ अद्भुत रचनाओं में एक है भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर! जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। मॉनसून का सीजऩ होता है और बारिश होनी होती है, तो ये पक्षी खुश होकर नाचने लगता है।

पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के थमते ही कोरबा जिले के लेमरू में हाथी सहायता केंद्र के पास एक मोर के शानदार नृत्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि हरे-भरे मौसम में मोर अपने पंख फैलाकर नाच रहा है। 31 सेकेंड की क्लिप में मोर ने अपने खूबसूरत पंख फैला रखा है और यह नजारा देखते ही बनता है। लोग उसकी इस अदा पर दिल हार रहे हैं क्योंकि वाकई उसके थरथराकर फैलते हुए पंख इतने सुंदर लग रहे हैं कि आप अपलक देखते रह जाएंगे।