‘संसद से भाग बाहर बहस की मांग मतदाताओं और संविधान का अपमान’, भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना

नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर संसद में चर्चा से भागने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खुली बहस की मांग बाहर करने को लेकर निशाना साधा। पार्टी ने इसे संविधान की मूल भावना का अपमान और देश के मतदाताओं का मजाक बताया है। प्रस्ताव लाया गया था, तब प्रधानमंत्री के बोलना शुरू करते ही राहुल गांधी लोकसभा से चले गए थे। मणिपुर के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री के बोलना शुरू करते ही वह चले गए थे। हम जब भी किसी मुद्दे पर बोलना शुरू करते हैं, आप भाग जाते हैं।”

भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने कहा, “वह कहते हैं कि बहस के लिए तैयार हैं। भारत के संविधान निर्माताओं ने संसद को बहस का सर्वोच्च मंच बनाया है। अगर विपक्ष का नेता कहता है कि वह संसद में कोई बहस नहीं चाहता, तो यह संविधान निर्माताओं का अपमान है और संविधान की मूल भावना का भी अपमान है।”

त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि संसद के बाहर बहस की गांधी की मांग उन लोगों का भी अपमान है, जिन्होंने अन्य सांसदों के साथ उन्हें सांसद के रूप में चुना है। भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता से हाल में INDI गठबंधन की ओर से आयोजित प्रतीकात्मक संसद की तरह “प्रतीकात्मक बहस” आयोजित करने को कहा। भाजपा की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के बुधवार को पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को खुली बहस की चुनौती दोहराने के बाद आई।

Spread the word