गाजा में इजरायल ने फिर किए हमले, आठ लोगों की मौत

यरूशलम, नवंबर । गाजा में इजरायल के हमले जारी हैं। रविवार को इजरायल के लड़ाकू विमानों के हमले में आठ लोग मारे गए। इनमें से तीन गाजा के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी में मारे गए। जबकि पश्चिमी शहर खान यूनिस में पांच लोग मारे गए हैं। गाजा के गृह मंत्रालय के अनुसार खान यूनिस में मारे गए सभी पांच लोग पुलिसकर्मी थे। जबकि इजरायली सेना ने कहा है कि खान यूनिस में मारे गए लोग उग्रवादी थे और वे इजरायल के खिलाफ लड़ाई में हमास के साथ थे।

लेकिन गाजा सिटी में मारे गए लोगों के बारे में इजरायली सेना ने कुछ नहीं कहा है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच सीरिया यमन के हूती लड़ाकों और सऊदी अरब की लड़ाई में सऊदी गठबंधन का साथ देने पर विचार कर रहा है। यह जानकारी सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शाइबानी ने दमिश्क में दी है।

Spread the word