ऑस्टियोपोरोसिस कैंप में मरीजों को मिला समाधान

लक्षण और कारण की दी गई जानकारी
कोरबा। 20 अक्टूबर वल्र्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत कोरबा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद, आरोग्य भारती एवं विश्व हिंदू परीषद के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन हुआ। पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका कोरबा में आयोजित सभी प्रकार के अस्थिगत वात रोगों हेतु हीमोग्लोबिन, विटामिन डी, कैल्शियम जांच की गई। अन्य पद्धति का भी उपयोग किया गया।
डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया की का आस्टियोपोरोसिस अर्थ है ‘छिद्रयुक्त हड्डी ‘। इस रोग में व्यक्ती की हड्डियां का कमजोर हो जाती हैं और उनका अस्थि घनत्व का कम हो जाता है। जिसके कारण जरा सा आघात लगने पर, मामूली चोट लगने पर, गिरने पर, यहां तक की छींक आने के कारण भी हड्डियां टूट जाती है। हमारी खराब जीवन शैली, जंक फूड का सेवन, अत्यधिक शराब का सेवन एवं धूम्रपान भी इस रोग के होने का प्रमुख कारण है। इससे बचाव एवं उपचार हेतु नशे का त्याग कर अपनी दिनचर्या को नियमित करने के साथ साथ, यथाशक्ति शारीरिक श्रम करना चाहिये। साथ ही विटामिन डी की कमी की पूर्ति हेतु आतप स्नान करने एवं कैल्शियम की कमी की पूर्ति हेतु हल्का सुपाच्य आहार लेने तथा कैल्शियम युक्त भोज्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करने को कहा।
शिविर में रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) की जांच निशुल्क करने के साथ शुगर की परीक्षित औषधि दी गई। शिविर में ्रतिभा शर्मा, शिव जायसवाल, प्रत्युष सक्सेना, सुधीर सक्सेना, गजेंद्र राठौड, नेत्रनन्दन साहू, कमल धारीया, अश्वनी बुनकर, कंवल चंद्रा,पिंकी बरेठ, सैल कुमारी निषाद, मनीष कौशिक, तोरेंद्र सिंह, महेंद्र साहू, देवबली कुंभकार, राजेश प्रजापति, सिद्धराम शाहनी, गुनगुना राठीया, अनुराग कँवर, वीरेंद्र सोनी एवं बबलु सोनी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
