कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

कोरबा 08 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2023 की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को तात्कालिक सहायता प्रदान की जाती है, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के उच्च्च व्यावसायिक संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे- IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT आदि के माध्यम से पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर अध्ययन कर रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

योजना का लाभ लेने के इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निर्धारित आवेदन का प्रारूप अपने जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय अथवा विभागीय पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसी कार्यालय में जमा करना होगा।

कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। योजना के संबंध में पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत विवरण की जानकारी हेतु छात्र अपने जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

……………..

ऑगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी
दावा-आपत्ति 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आमंत्रित

कोरबा 08 अक्टूबर 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा के जनपद पंचायत क्षेत्र में अंागनबाड़ी सहायिका के 05 एवं कटघोरा निगम क्षेत्र के अंागनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे जिसकी जांच एवं परीक्षण उपरांत अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया हैे।  मूल्यांकन पत्रक पर दावा आपत्तियां आमंत्रित की गई है । दावा आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 12.10.2026 से 21.10.2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदिकाएं ऑनलाईन पोर्टल https://aww.e-bharti.in  के माध्यम से अपनी दावा आपत्तियां जमा कर सकते है। मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय, जनपद कार्यालय तथा नगर निगम के सूचना पटल पर देखे जा सकते है। इसके अतिरिक्त संबंधित वार्ड के पार्षदगणों को एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में भी मूल्यांकन पत्रक उपलब्ध कराये गये है जिससे समस्त आवेदिकाओं तक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके ।

………………..

सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

कोरबा 08 अक्टूबर 2026/ छ0ग0 कर्मचारी चयन मंडल रायपुर द्वारा आयोजित सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.15 तक जिले के 07 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी जिसमें 02 हजार 132 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापम के निर्देषों के तहत सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया है।
ब्रिफिंग हेतु बैठक 09 अक्टूबर को- समस्त प्रशासनिक पर्यवेक्षकों की 09 अक्टूबर को शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे ब्रिफिंग हेतु बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में सभी आब्जर्वर, रिजर्व आब्जर्वर, केंद्राध्यक्षों, उड़ददस्ता दल को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश-संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिये निर्देश जारी किया गया है कि परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.15 तक आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व प्रातः 09.30 बजे बंद कर दिया जायेगा। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचेंगें ताकि सभी अभ्यर्थिओं का मेटल डिटेक्टर तथा फ्रिस्किंग जांच किया जा सके। परीक्षार्थी को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना होगा। फूट बियर के रूप में चप्पल पहनेंगे। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, पाउज, स्कार्फ, बेल्ट, दोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जायेगी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड द्वारा सभी केन्द्रों में जैमर लगाया गया है।

…………………

दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

कोरबा, 08 अक्टूबर 2026/ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोरबा द्वारा दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों के अस्थायी नियोजन के लिए 10 अक्टूबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों में एक-एक अतिथि शिक्षक का चयन किया जाएगा।

इंटरव्यू के लिए पंजीयन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। दोपहर 12 बजे के बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। आयोजन स्थल एसईसीबी, कोरबा स्थित हिंदी माध्यम विद्यालय निर्धारित है।

संबंधित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर, बी.एड. तथा विद्यालय में पीजीटी के रूप में कम से कम 7 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयन दस्तावेज सत्यापन, शैक्षणिक एवं अनुभव के अंकों, डेमो अध्यापन और संरचित साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित अतिथि शिक्षक को शर्तों के अधीन अधिकतम 10 माह तक ₹35,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्र, स्वप्रमाणित प्रतियां, फोटो, पहचान-पत्र और निर्धारित आवेदन प्रारूप साथ लाना होगा। विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन प्रारूप korba.gov.in  वेबसाइट तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्तर पर अपात्रता या गलत जानकारी मिलने पर अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।

……………….

सेवा संकल्प अभियान के तहत 09 अक्टूबर को पं.रविशंकर शुक्ल जोन में लगेगा सेवा सेतु शिविर
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नागरिकों को मिलेगी विभिन्न शासकीय सेवाओं की जानकारी

कोरबा, 08 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 09 अक्टूबर को पं.रविशंकर शुक्ल जोन कार्यालय और 10 अक्टूबर को बालको जोन में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा।  शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निराकरण में सहायता करना है। बालको जोन में आयोजित सेवा सेतु शिविर उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे।

शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम, समाज कल्याण, विद्युत, सहकारिता, कौशल विकास, उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। नागरिक संबंधित सेवाओं की जानकारी ले सकेंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्या या आवेदन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

Spread the word