हंगलाजगढ़ और सिद्धीदात्री मंदिर में खास होगा नवरात्र, 7 शक्तिपीठ की अखंड ज्योति के होंगे दर्शन

कोरबा, 8 अक्टूबर। आश्विन नवरात्र पर्व जिले में विभिन्न स्थानों पर आस्था भक्ति के साथ मनाया जाएगा। महाल्या 11 अक्टूबर से इसकी शुरुआत हो रही है। संबंधित स्थान पर आवश्यक तैयारियां का दौर जारी है। हिंगलाजगढ़ और सिद्धिदात्री के दरबार में नवरात्र विशेष होगा।

बताया गया कि 11 अक्टूबर से यह पर्व प्रारंभ होगा और 19 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान शक्ति की उपासना के साथ कई प्रकार के अनुष्ठान होंगे। मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। रमणीक क्षेत्र में स्थित जिले के देवपहरी नवरात्र पर लोगों को देवी की 7 शक्तिपीठों से लाई गई अखंड ज्योत के दर्शन भी होंगे। इनमें उत्तर से वैष्णो देवी, दक्षिण से कामाक्षी, पूर्व से गुवाहाटी के नीलांचल पर्वत की कामाख्या और पश्चिम से पावागढ़ की कालीका देवी व देश के मध्य एमपी के मैहर की शारदा देवी की अखंड ज्योत शामिल है।

मंदिर में सिद्धिदात्री के साथ ही अखंड भारत के शक्तिपीठ हिंगलाजगढ़ की प्रतीकात्मक ज्योति भी प्रज्वलित हो रही है। नवरात्र पर यहां माता सेवा के साथ दुर्गा सप्तशती के पाठ समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। गोमुखी सेवा धाम के सचिव ने बताया कि नवरात्र पर होने वाले अनुष्ठान में सिद्ध क्षेत्र के आसपास के 40 गांव के लोग सेवा देंगे।

Spread the word