नवरात्र पर्व पर अराजक तत्वों पर निगरानी रहेगी पुलिस की

कोरबा, 7 अक्टूबर। आश्विन नवरात्र पर्व 11 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। 9 दिन तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान हर कहीं भीड़भाव का माहौल रहेगा। इस दौरान पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए पुलिस की नजर अराजक तत्वों पर रहेगी ताकि अनहोनी को रोका जा सके।
जानकारी के अनुसार मंदिरों से लेकर दुर्गा पूजा पंडाल में पर्याप्त संख्या में वर्दी में पुलिस जवान लगाए जाएंगे। महिला पुलिस भी यहां पर डिप्लोय की जाएगी। इसके अलावा सिविल यूनिफॉर्म में निगरानी के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके जरिए आसपास में क्राउड के बीच होने वाली हरकतों को नियंत्रित किया जा सकेगा। पुलिस का ऐसा अनुभव है कि बीते वर्षों में फेस्टिवल सीजन में आसपास से चोरी चकारी के साथ-साथ पिक पॉकेट सिंडिकेट कोरबा में पहुंचने के साथ आम लोगों को नुकसान पहुंचाता रहा है। इसलिए अब इस मामले में भारी सतर्कता बरतने को जरूरी माना गया है। बताया गया कि उन स्थानों को आईडेंटिफाई कर लिया गया है जहां पर बीते वर्षों में इस प्रकार की घटनाएं हुई है और लोगों की भीड़ भी कार्यक्रम में रहती है।
